🔥 TRENDING राजगड तालुक्यातील प्राथमिक शाळेतील विद... US Arrests Indian Gangster Harry Boxer... राजगड तालुक्यातील प्राथमिक शाळेतील विद... अखिलेश यादव ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री... New Delhi Enters GRAP III as AQI Hits... बैरल की होड़ में महिलाएँ सीमाएँ पार कर...
07 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

दीपावली पर पूर्व विधायक ने जरूरतमंदों में बांटी खुशियां

✍️ Reporter: Arvind sen 🗓 07 Nov 2026, 11:32 AM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अशोकनगर। धनतेरस और दीपावली पर हर घर में खुशियां मनें और हर जरूरतमंद के घर दीपक जले, इसे लेकर पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने आनंद विभाग के सदस्यों के साथ ग्राम मुस्त्यावदा की आदिवासी बस्ती में दिवाली की खुशियां बांटी। उन्होंने परिवारों को दीपक, मिठाई, रुई, तेल और फुलझड़ियां भेंट कीं।
बच्चों को चॉकलेट देकर उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेरी। इस पहल का उद्देश्य उन परिवारों तक दिवाली की खुशियां पहुंचाना रहा, जो आर्थिक अभाव के कारण त्योहार की तैयारियां पूरी नहीं कर पाते।
जज्जी ने कहा कि दिवाली केवल अपने घरों को रोशन करने का पर्व नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का उजाला लाने का भी अवसर है। उन्होंने सभी से अपील की कि इस दिवाली अपने आसपास के जरूरतमंद परिवारों के साथ खुशियां साझा करें और किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास करें।
उन्होंने कहा कि सार्थक दिवाली वही है, जब समाज का हर वर्ग खुशियों के इस पर्व में सहभागी बने।
📲Get App