🔥 ट्रेंडिंग जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने बहराइ... સાણંદમાં પિતાને 10 વર્ષના દીકરાની હત્ય... थाना ललौली में कोर्रा‑कनक मोड़ पर अज्ञ... 30 अक्टूबर को किसानों का धरना, 31 अक्ट... देवास के खातेगांव तहसील में ट्रक दुर्घ... पीएम मोदी ने घोषित की ₹426 करोड़ की पर...
02 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
रक्षा

दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर ADG अनुपम कुलश्रेष्ठ सख्त, कानपुर जोन के अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 02 नव. 2026, 03:32 PM 👁 19
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दीपावली पर आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए विशेष सतर्कता, भीड़भाड़ वाले इलाकों में रहेगी कड़ी निगरानी

कानपुर। आगामी दीपावली पर्व को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अग्निशमन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में ADG अनुपम कुलश्रेष्ठ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कानपुर जोन के समस्त मुख्य अग्निशमन अधिकारियों (CFO) एवं उप अग्निशमन अधिकारियों (FSO) के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित की। बैठक में दीपावली के दौरान अग्नि सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
ADG अनुपम कुलश्रेष्ठ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि दीपावली पर्व के दौरान आग लगने की घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए। संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। साथ ही आमजन को आतिशबाजी एवं पटाखों के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि सभी अग्निशमन इकाइयों को पूरी तरह क्रियाशील रखा जाए तथा पर्याप्त संसाधनों और उपकरणों के साथ अलर्ट मोड पर तैनात किया जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटा जा सके। समीक्षा गोष्ठी में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि आग लगने की किसी भी आकस्मिक घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन टीमें बिना देरी किए मौके पर पहुंचें और त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। ADG ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दीपावली के दौरान जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे और सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं, जिससे पर्व के अवसर पर अग्नि दुर्घटनाओं की आशंका को न्यूनतम किया जा सके।
📲Get App