🔥 TRENDING Javid Ahmad Dar is the sitting members... वाळूज MIDC मधील कॉस्मो फिल्म लिमिटेडने... മലപ്പുറം റെഡ് ക്രോസിനെ പിരിച്ചുവിട്ടത്... Hrithik Roshan Stuns at LACMA Gala wit... बावर में पाली बाजार को दिवाली पर शानदा... Bollywood Hungama Features New Photo C...
09 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

दीपावली के दिन समस्तीपुर में भीषण आग लगी, 11 घरों में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख!

✍️ Reporter: Md Parwez 🗓 09 Nov 2026, 11:59 AM 👁 12
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
दीपावली के दिन समस्तीपुर में भीषण अगलगी, 11 घरों में लगीलाखों की संपत्ति जलकर राख!

समस्तीपुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। दीपावली के दिन मोरवा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चकपहाड़ के वार्ड संख्या 14 में भीषण अगलगी की घटना हुई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, करीब 11 बजे लगी आग की चपेट में 11 परिवारों के घर आ गए। प्रभावित परिवारों में विष्णु राय, ब्रह्मदेव राय, उपेंद्र राय, वीरचंद राय, धर्मेंद्र राय, चुनचुन राय, पिंटू राय, संतोष राय, ओम प्रकाश राय, पवन कुमार राय और जय प्रकाश राय शामिल हैं।

इस अगलगी में घरों में रखे सामान सहित कई लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख होने की आशंका जताई जा रही है।

जिस दिन लोग दीपावली की खुशियां मना रहे थे, उसी दिन इन 11 परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना के बाद पीड़ित परिवारों के सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है।

अब पीड़ित परिवारों को प्रशासनिक सहायता और उचित मुआवजे का इंतजार है।

Need24 News | रिपोर्ट: Md Parwez
📲Get App