🔥 TRENDING अखंड राष्ट्रीय हिंदू सेना ने पंकज गुप्... Nagaland Dear Shine Thursday Lottery A... Naga Ancestral Remains to Be Displayed... Nagaland CM Neiphiu Rio attends inaugu... Jalandhar Couple Assaults Disabled Bro... AAP appoints Gagan Ahuja as Block Pres...
12 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

दीपावली के दिन खानेकलां थाना क्षेत्र के पटना सिटी इलाके में पटाखे कि दुकानों पर कि गई छापेमारी के दौरान हंगामा और मारपीट कि घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 12 Nov 2026, 06:01 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पटना सिटी इलाके के खानेकलां थाना क्षेत्र पटाखा दुकानों पर छापेमारी के दौरान मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कि घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

पटना से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

पटना सिटी में मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, DSP बोले- संज्ञान में नहीं है मामला,


दीपावली के दिन पटना सिटी के खाजेकलां थाना क्षेत्र में पटाखेकि दुकानों पर की दुकानों पर छापेमारी के दौरान हंगामा और मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, दीपावली के दिन पटना सिटी अनुमंडल के मजिस्ट्रेट सुनील कुमार के नेतृत्व में खाजेकलां थाना क्षेत्र में पटाखे की दुकानों पर छापेमारी की गई थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान कुछ दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध किया। इसी क्रम में मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की घटना होने की बात सामने आई है। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान दुकानदारों और सरकारी टीम के बीच विवाद हुआ था। हालांकि, वायरल वीडियो की पूरी परिस्थितियों और घटना की वास्तविकता की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
इस मामले में पटना सिटी डीएसपी शिव शंकर कुमार से मोबाइल फोन पर संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है और न ही इस संबंध में अब तक कोई मामला दर्ज कराया गया है।
ऐसे में सवाल उठता है कि यदि छापेमारी के दौरान मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की घटना हुई थी, तो अब तक इसकी लिखित शिकायत क्यों नहीं दर्ज कराई गई? वायरल वीडियो की जांच और संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
फिलहाल इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई है।
📲Get App