🔥 TRENDING EOW registers corruption and fraud cas... मुरबाडमध्ये जलसंधारणाच्या कामाला गती;... आगरा में PET-2026 को लेकर पुलिस अलर्ट,... झारखंड में 28‑29 अक्टूबर को भारी बारिश... डुमरा पुलिस ने 24घंटे के अंदर चोरी कि... अमेठी जनपद के संग्रामपुर थाना क्षेत्र...
25 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

दीपावली को देखते भिण्ड में खाद्य सुरक्षा अभियान, 6.76 लाख रुपये की मावा जप्त

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 25 Oct 2026, 11:05 AM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कलेक्टर भिण्ड के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दूध, तेल और होटलों की सघन जांच की। जांच में एक्सपायर्ड सामान नष्ट किया गया और 6.76 लाख रुपये की मावा जब्त की गई।

कलेक्टर भिण्ड श्री पवन कुमार जैन के निर्देशन पर दीपावली त्यौहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों और मावा परिवहन वाहनों की सघन जांच की। इस अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत कई प्रतिष्ठानों से नमूने लिए गए और नियमों की उल्लंघन करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती किरण सेंगर ने गोहद चौराहे के पास स्थित शीतला दुर्गा डेयरी की रैपिड किट से जांच की। जांच में अस्वच्छ परिस्थितियां पाए जाने पर धारा 32 का नोटिस जारी किया गया और दूध का नमूना लिया गया। वहीं, राम लखन तोमर फूड प्रोडक्ट्स के निरीक्षण में टीआर ब्रांड के सरसों तेल का नमूना लिया गया और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने पर धारा 32 का नोटिस जारी किया गया।

तहसील मेहगांव में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती रीना बंसल ने सतेन्द्र सिंह के वाहन (एमपी 07 जी 6467) का निरीक्षण किया, जिसमें 65 डलियों में मावा रखी थी। अधिकारी ने मौके पर मावे के चार नमूने लेकर कुल 2600 किलोग्राम मावा जप्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 6.76 लाख रुपये है। वाहन मालिक ने मावा के मालिकों के नाम कमलेश डेयरी, रामगोपाल डेयरी, संजू डेयरी और बजरंग डेयरी बताए।

श्रीमती निधि नीलेश श्रीवास्तव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस और नगर पालिका की टीम ने शहर के होटलों का निरीक्षण किया। जनता स्कूल के पास स्थित होटल नारायणी हाइट्स में मिले एक्सपायर्ड ब्रेड और पाव को नष्ट कर धारा 32 का नोटिस जारी किया गया। इसके अलावा, होटल किंग्स इंपीरियल में मिले एक्सपायर्ड छेना पाउडर, सड़ा हुआ धनिया और ब्रोकली को नष्ट किया गया, जबकि पनीर और तेल के नमूने लेकर धारा 32 का नोटिस जारी किया गया।
📲Get App