🔥 TRENDING Abhishek Bachchan, Shweta Nanda Light... Kareena Kapoor Shares Heartfelt Diwali... Kajal Aggarwal Teases Fans with BTS Sh... Gusty Monday Winds Signal Possible Lat... West Bengal University Teachers Protes... Eisenkot’s Rise in Israel Could Shift...
09 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

दीपावली की रात असामाजिक तत्वों ने तोड़ा अंबेडकर चौक का बोर्ड, रायपुर मेवान में तनावपूर्ण माहौल

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 09 Nov 2026, 09:06 AM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*दीपावली की रात असामाजिक तत्वों ने तोड़ा अम्बेडकर चौक का बोर्ड, रायपुर मेवान में तनावपूर्ण माहौल*
*ग्रामीणों में आक्रोश, सैकड़ों लोग मौके पर जुटे; दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग*

खैरथल हीरालाल भूरानी

जिला मुख्यालय खैरथल के वार्ड नंबर 40 स्थित ग्राम रायपुर मेवान में दीपावली की रात पुराना कुआं स्थित अम्बेडकर चौक पर लगे बोर्ड को कथित तौर पर असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़कर क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बन गई है। बोर्ड क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए।
ग्रामीणों ने इस घटना को सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को प्रभावित करने वाला कृत्य बताते हुए दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मौके पर सैकड़ों ग्रामीण मौजूद हैं और प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील कर रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, घटना की मौखिक सूचना जिला कलेक्टर, खैरथल-तिजारा को दी जा चुकी है। ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और बिगड़ सकती है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि घटनास्थल पर तत्काल पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को भेजकर स्थिति को नियंत्रित किया जाए, क्षतिग्रस्त बोर्ड की घटना की निष्पक्ष जांच करवाई जाए तथा सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए।
📲Get App