Local
दीपावली के मौके पर कल्याणपुर प्रखंड का तीन पंचायत के सात घरों में लगी
पूर्वी चंपारण जिला के कल्याणपुर प्रखंड के तीन पंचायतों के सात घरों में लगी आग लाखों रुपए का समान जल कर हुआ राख
पूर्वी चम्पारण से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
दीपावली पर कल्याणपुर में अगलगी का कहर, तीन पंचायतों में सात से अधिक घर जले, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
दीपावली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर प्रखंड में आग ने जमकर तबाही मचाई। प्रखंड की तीन अलग-अलग पंचायतों में अगलगी की भीषण घटनाओं में कई घर जलकर राख हो गए आग की इस घटना के बाद प्रभावित परिवारों के सामने रहने और खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है।पहली घटना राजपुर पंचायत के वृतीटोला की है, जहां राकेश पासवान, चुलाई पासवान, पारमा पासवान और श्री पासवान समेत कुल छह घर आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गए।वहीं, दूसरी घटना पकड़ी दीक्षित पंचायत की है, जहां अगलगी में एक घर जल गया जबकि तीसरी घटना पिपरा खेम पंचायत के वार्ड नंबर 10 में हुई, जहां आग ने नुकसान पहुंचाया।
हालांकि, राहत की बात यह रही कि केसरिया और कल्याणपुर थाना की छोटी अग्निशमन गाड़ियों तथा स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से तीनों जगहों पर आग पर काबू पा लिया गया।फिलहाल अगलगी से प्रभावित परिवारों के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है। अब देखना होगा कि प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को कितनी जल्द राहत और मुआवजा उपलब्ध कराया जाता है। घटना की जानकारी कल्याणपुर थानाध्यक्ष अमरजीत व केसरिया थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने दिया