🔥 TRENDING मुंबई में कार्यस्थल पर ऊँचाई से गिरकर... Government to Release Consultation Pap... CREDAI Chennai Forms Anti-Corruption P... Bruno Fernandes Criticises Manchester... Prabhas Returns as Bhairava in Kalki 2... India Completes Record Chase to Beat N...
24 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

दीपावली को लेकर भिण्ड में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का सघन जांच अभियान, मावा और तेल के नमूने लिए

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 22 Oct 2026, 01:47 PM 👁 27
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जिला कलेक्टर के निर्देश पर भिण्ड में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच शुरू की गई। मौ क्षेत्र और शहर के विभिन्न स्थानों से मावा, घी और सरसों तेल के नमूने जांच हेतु एकत्र किए गए।

दीपावली त्योहार को देखते हुए भिण्ड जिले में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच अभियान प्रारंभ किया गया है। यह कार्रवाई जिला कलेक्टर श्री पवन कुमार जैन के विशेष निर्देशानुसार की गई है। इस अभियान के अंतर्गत मौ क्षेत्र एवं शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों से मावा, घी और सरसों तेल के नमूने जांच हेतु लिए गए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती किरन सेंगर ने मौ क्षेत्र के ग्राम पखोजिया स्थित सोनू राठौर की डेयरी तथा रामबिहारी राठौर की सिद्धबाबा डेयरी से मावा एवं घी के नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत लिए। इसके अलावा, ग्राम छेंकुरी स्थित अनिल परिहार डेयरी से मावा का नमूना लेते हुए प्रतिष्ठान को धारा 32 का नोटिस भी जारी किया गया।

नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन भोपाल के आदेशानुसार, लोकल ब्रांड के तेलों के निरीक्षण हेतु खाद्य सुरक्षा अधिकारी कु. रेखा सोनी ने घर गृहस्थी बाजार और संतोषी माता रोड़ पहुंचकर चम्बल भोग ब्रांड की कच्ची घानी सरसों तेल का नमूना जांच हेतु लिया।

प्रशासन का मुख्य उद्देश्य त्योहार के दौरान उपभोक्ताओं तक शुद्ध एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ पहुंचाना सुनिश्चित करना है। अधिकारियों ने बताया कि लिये गए नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
📲Get App