🔥 ट्रेंडिंग આજરોજ રામોલ પોલીસ સ્ટેશનની શી-ટીમ દ્વા... राजस्थान में भाजपा ने जीते 197 नगर निक... ਡੇਰਾਬੱਸੀ ’ਚ ਚੋਰਾਂ ਦਾ ਕਹਿਰ: ਕਰਿਆਨਾ ਦੁਕਾ... लक्ष्मी मित्तल और आदर पूनावाला राजस्था... गांजा जब्ती मामले में हाई कोर्ट ने चेक... महाराष्ट्र में आज का पेट्रोल-डीजल भाव:...
22 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
दीपका पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: रेलवे लाइन के पास हुड़दंग मचाने वाले 3 युवक गिरफ्तार, भेजे गए जेल
अपराध

दीपका पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: रेलवे लाइन के पास हुड़दंग मचाने वाले 3 युवक गिरफ्तार, भेजे गए जेल

✍️ रिपोर्टर: Vishwanath Pratap Singh 🗓 12 सित. 2026, 06:28 PM 👁 41
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
दीपका थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये युवक रेलवे लाइन के पास नशे की हालत में आने-जाने वाले लोगों के साथ गाली-गलौज करते थे और कई बार पत्थरबाजी जैसी हरकतों को भी अंजाम देते थे। स्थानीय लोगों द्वारा बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से इनके हौसले बुलंद बताए जा रहे थे।
मामले की जानकारी मिलते ही दीपका थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने गंभीरता दिखाते हुए तत्काल पुलिस टीम को सक्रिय किया। आगामी दिनों में किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गणेश कुमार चौहान, मनीष कुमार, मनोज कुमार प्रधान को पुलिस ने तीनों आरोपियों को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया। इसके बाद धारा 126 एवं 135(3) के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया।

शिकायतों के बाद पुलिस ने दिखाई सख्ती

बताया जा रहा है कि रेलवे लाइन के आसपास इन युवकों द्वारा नशे की हालत में उत्पात मचाने, राहगीरों को परेशान करने तथा गाली-गलौज और पत्थरबाजी करने की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। स्थानीय लोगों में इसको लेकर भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ था। पुलिस की ताजा कार्रवाई से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।

थाना प्रभारी ने दी सख्त चेतावनी

दीपका थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी, असामाजिक गतिविधि अथवा अवैध कार्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस को शिकायत मिलने पर तत्काल जांच कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
📲Get App