🔥 TRENDING Uttar Pradesh tops Jal Jeevan Mission... Allahabad HC warns UP of ‘Orwellian dy... Uttar Pradesh and Bihar to Expand Inte... Car Runs Over Nihang in Mohali After H... Mohali Administration Orders Prompt Ac... Mohali MLA orders increase in city pol...
08 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

दिनेश भादवासी के समर्थन में जगमालपुरा में भाजपा की जनसभा, दिग्गज नेताओं ने किया संबोधन

✍️ Reporter: Babu lal Fageria 🗓 06 Sep 2026, 11:08 PM 👁 17
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सीकर। नगर परिषद चुनाव में वार्ड नंबर 58 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश भादवासी के समर्थन में जगमालपुरा गांव में जनसभा एवं कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सुमेधानंद जी सरस्वती, धोद विधायक गोरधन जी वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज जी बाटड़, भाजपा नेता डॉ. माधोसिंह जी भामू एवं भाजपा नेता अनिल जी धींवा सहित पार्टी के अन्य नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी दिनेश भादवासी के समर्थन में लोगों से मतदान करने की अपील की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में भारत माता के जयकारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
📲Get App