🔥 TRENDING Bangladesh, India to Discuss Sherpur E... తెలంగాణ ఆడపడుచుల ఆత్మగౌరవం బతుకమ్మ Meghalaya Sweet Dreamz Lottery Results... ધાંગધ્રામાં માર્ગ-મકાન વિભાગની નવી કચે... तेज हवाओं के साथ घने बादलों ने बदला मौ... Central Team Visits Meghalaya Coalfiel...
11 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
दानापुर पुलिस ने हथियार के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार
Crime

दानापुर पुलिस ने हथियार के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 19 Aug 2026, 11:11 PM 👁 50
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दानापुर पुलिस ने गुप्त सुचना पर थाना क्षेत्र के शगुना मोड़ से अपराध कि योजना बनाते हुए दो लोगों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया

पटना पुलिस की त्वरित कार्रवाई:- अपराध की साजिश नाकाम, 2 अपराधकर्मी हथियार के साथ गिरफ्तार !

आज दिनांक 19.8.2026 को #दानापुर थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सगुना मोड़ के पास दो व्यक्ति अवैध हथियार के साथ मौजूद हैं तथा किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

प्राप्त गुप्त सूचना के सत्यापन एवं अग्रतर कार्रवाई हेतु नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (दानापुर-1) के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा बिहार STF के सहयोग से त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई करते हुए सगुना मोड़ के पास छापेमारी की गई, जहाँ से 2 अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 01 देशी कट्टा, 4 जिंदा कारतूस एवं ₹20,000 नगद राशि बरामद करते हुए जब्त किया गया है ।

गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों में से 1 अभियुक्त का पूर्व से ही गंभीर आपराधिक इतिहास रहा है।

इस संबंध में कांड दर्ज करते हुए अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
📲Get App