🔥 TRENDING फतेहपुर: नवरात्र में मां भवानी मंदिर क... आमलिया ग्राम पंचायत: वार्ड 4 से सोनारा... वाराणसी में 11 से 26 अक्टूबर तक बंद रह... IMF અને વિશ્વ બેંકના અહેવાલો: ભારત ૨૦૨... Police seize drugs, foreign cigarettes... Goa and Mizoram Swap Youth Delegations...
11 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
दानापुर पुलिस ने गुप्त सुचना पर लंबे समय से फरार एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया
Crime

दानापुर पुलिस ने गुप्त सुचना पर लंबे समय से फरार एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 13 Aug 2026, 10:10 PM 👁 77
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दानापुर पुलिस ने विशेष समकालीन अभियान के दौरान गुप्त सुचना पर थाना कांड संख्यां 173/26के अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय

दानापुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

विशेष समकालीन अभियान के तहत पटना पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से फरार 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार !

वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशानुसार नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना के नेतृत्व में पश्चिमी क्षेत्र के सभी थाना क्षेत्रों में विभिन्न कांडों में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार विशेष समकालीन अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक बुधवार की रात्रि दानापुर थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि थाना कांड संख्या 173/26 का प्राथमिकी नामजद अभियुक्त, जो काफी समय से फरार चल रहा था, अपने घर आया हुआ है।

प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (दानापुर1), पटना एवं थानाध्यक्ष, दानापुर के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई करते हुए चिन्हित स्थान पर छापामारी की गई, जहाँ से उक्त वांछित अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व से गंभीर आपराधिक इतिहास रहा है।
📲Get App