🔥 ट्रेंडिंग ગુજરાત એસટી કાફલામાં ઉમેરાશે ૧૦૧ નવી બ... સયાજીગંજ પોલીસ દ્વારા ઈદ તહેવારને અનુલ... ચીકાસર ગામમાં મુસ્લિમ સમુદાય દ્વારા ઈદ... महाराष्ट्र सरकार ने माराठा आरक्षण के म... योगी ने अखिलेश यादव की प्रमुख योजना को... आईएमडी ने देशव्यापी वर्षा का पूर्वानुम...
26 अग. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

दानापुर में नाबालिग लड़की को मारी गोली

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 25 अग. 2026, 09:32 AM 👁 14
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दानापुरथाना क्षेत्र के आर्य समाज रोड में रैपिडो से घर जा रही नाबालिग लड़की को बदमाशों ने मारी गोली

दानापुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

पुलिस ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य, दो खोखा बरामद किया

दानापुर
नाबालिग लड़की को गोली मारने का मामला

पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर जांच-पड़ताल की।



थाना क्षेत्र के आर्य समाज रोड, आरपीएस मोड़ के पास एक नाबालिग लड़की को गोली मारने की घटना के बाद फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन के लिए पहुंची एफएसएल टीम ने मौके से दो खोखे और अन्य सबूत जुटाए हैं। नाबालिग छात्रा के कंधे में गोली लगी है। वह खतरे से बाहर है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। सिटी एसपी पश्चिमी संकेत कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

लड़की रैपिडो बाइक से अपने घर जा रही थी, रास्ते में हुई घटना

ज्ञात हो कि रविवार की शाम आरके पुरम इलाके की रहने वाली लड़की रैपिडो बाइक से अपने घर जा रही थी। वह आरपीएस मोड़ से आर्य समाज मंदिर रोड जाने वाले रास्ते में पहुंची थी, तभी दो युवकों ने उन्हें घेर लिया। लखनी बिगहा निवासी रैपिडो चालक राहुल ने बाइक रोकने में थोड़ी देर की। इसी बीच, बदमाशों ने कमर से पिस्तौल निकाल कर फायरिंग कर दी। गोली राहुल की कमर में लगी और वह बाइक लेकर गिर पड़ा। लड़की जान बचाने के लिए टेलर की दुकान में छिप गई। इसके बाद भी हमलावरों ने युवती का पीछा नहीं छोड़ा, दोनों बदमाश दुकान तक पहुंच गए और टेलर मास्टर को धमकाकर युवती को बाहर निकाल उसे गोली मार दी। गोली युवती के दाहिने कंधे में लगी। इस वारदात के बाद दोनों बदमाश पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए।
📲Get App