🔥 TRENDING Saji Pillai on Building Samanvii’s Vin... शिक्षक समाज बिहार कि शिक्षा व्यवस्था क... 3.6-Magnitude Earthquake Shakes Bagesh... Char Dham Yatra Suspended for 48 Hours... Uttarakhand Woman and Lover Arrested i... Transport Minister Addresses Drivers'...
26 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

थाना उनाव पुलिस ने नरगढ़ डेरा में की कार्रवाई, 70 लीटर कच्ची शराब व 600 लीटर लाहन नष्ट किया

✍️ Reporter: Pranav gaur 🗓 26 Sep 2026, 05:18 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

थाना उनाव पुलिस ने नरगढ़ डेरा में दबिश देकर 70 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की है और मौके पर शराब बनाने की भट्ठियां ध्वस्त कर करीब 600 लीटर गुड़ लहान नष्ट किया गया।

थाना उनाव पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नरगढ़ डेरा में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने मौके से 70 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹7,000 बताई जा रही है।

पुलिस की कार्रवाई के दौरान शराब बनाने के लिए तैयार किया जा रहा करीब 600 लीटर गुड़ लहान भी नष्ट किया गया, जिसकी कीमत लगभग ₹30,000 आंकी गई है। पुलिस ने मौके पर मौजूद शराब बनाने की भट्ठियों को भी ध्वस्त कर दिया।

इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत तीन अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई दतिया पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।
📲Get App