🔥 TRENDING Telangana Today publishes daily cartoo... 130 Police Platoons Deployed for Katak... New Odisha Governor Brajmohan Ram to v... Kanak News Odisha launches 7 AM headli... Eight Pilgrims Killed in Mini Bus Cras... 25-passenger traveler falls into drain...
17 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
थाना सेक्टर-20 पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ मुठभेड़ में एक अभियुक घायल।
National

थाना सेक्टर-20 पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ मुठभेड़ में एक अभियुक घायल।

✍️ Reporter: Rajesh Mandal 🗓 17 Oct 2026, 09:35 AM 👁 6
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

Rajesh mandal

दिनांक 16.10.2026 की रात्रि में थाना सेक्टर-20 पुलिस टीम द्वारा डीएलएफ तिराहा के पास संदिग्ध व्यक्ति/ वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, तभी सामने से एक मोटरसाइकिल पर सवार 02 व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए, पुलिस टीम द्वारा उन्हे रुकने का इशारा किया गया किंतु वे रुके नही और अपनी मोटरसाइकिल को तेजी से भगाने का प्रयास करने लगे। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा उनका पीछा किया गया तो मोटरसाइकिल सवार बदमाश मल्टीलेवल पार्किंग सेक्टर-18 के सामने झाड़ियों के पास पहुंचते ही पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान सलमान उर्फ राजा उर्फ मामा पुत्र अब्दुल रशीद निवासी समसु कॉलोनी, कस्बा इंचौली, मेरठ, उम्र लगभग 34 वर्ष के रूप में हुई है। घायल अभियुक्त सलमान के कब्जे से 01 तमंचा .315 बोर, 01 खोखा कारतूस, 01 जिंदा कारतूस व ₹12,400 नकद (स्नेचिंग की घटनाओं से संबंधित) बरामद किये गये हैं। पुलिस टीम द्वारा दूसरे बदमाश दानिश पुत्र लियाकत अली निवासी ग्राम जिठोला नारंगपुर, थाना परीक्षितगढ़, मेरठ, उम्र लगभग 22 वर्ष को पुलिस कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से स्नेचिंग का 01 मोबाइल फोन व ₹2,000 नकद बरामद किये गये हैं। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल अपाचे रजि0नं0-DL11PD3919 (संबंधित मु0अ0सं0 22986/2026 थाना न्यूअशोकनगर, दिल्ली) बरामद की गयी है। घायल अभियुक्त सलमान उर्फ राजा उर्फ मामा को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी कर अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।*
📲Get App