🔥 ट्रेंडिंग बाज़ुका ने नया गीत 'बैल' जारी किया – ट... गोवा ने मार्कैम मार्ग के लिए दो मिनी-र... नवरात्रि में कर्नाटक के जंगलों में गोव... गांव में जल संकट से निपटने के लिए बैंड... नागालैंड ने 27वें होर्नबिल फेस्टिवल के... कुकी समूह ने गांवों पर हमलों के बाद मण...
19 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
देश

थाना कासना पुलिस द्वारा नाबालिग बच्चे का अपहरण कर तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 05 अभियुक्त एवं 02 अभियुक्ता गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में 03 अभियुक्त घायल!

✍️ रिपोर्टर: Rajesh Mandal 🗓 18 अक्टू. 2026, 11:12 PM 👁 38
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

Rajesh mandal

दिनांक 14.10.2026 को थाना कासना पर वादी द्वारा सूचना दी गई कि दिनांक 13.10.2026 को उनका लगभग 06 वर्षीय पुत्र घर से खेलते समय कहीं चला गया है तथा वापस नहीं आया है। उक्त सूचना पर थाना कासना पुलिस द्वारा तत्काल मु0अ0सं0 207/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत कर मामले की जांच एवं बच्चे की तलाश शुरू की गई।

दिनांक 17.10.2026 को थाना कासना पुलिस को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि कुछ अभियुक्त ग्राम डाढ़ा के पास बच्चा चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में कार में घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम डाढ़ा गोलचक्कर से ओमिक्रोंन 1ए के रास्ते के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही एक संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन कार सवार व्यक्तियों ने रुकने के बजाय तेजी से भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा पीछा किए जाने पर संदिग्ध कार पेड़ से टकराकर रुक गई। कार सवार अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में 03 अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गए। घायल अभियुक्तों की पहचान गुरमीत सिंह, सुमित कुमार एवं अंकित कुमार के रूप में हुई। कब्जे से 03 अवैध तमंचे, 03 खोखा कारतूस, 03 जिंदा कारतूस, नकदी तथा घटना में प्रयुक्त कार बरामद हुई जिसके डैसबोर्ड से 1,50,000/- रु0 बरामद हुए। इसके बाद मुठभेड़ में घायल अभियुक्तों की निशादेही पर ग्राम डाढ़ा गोलचक्कर से 02 अन्य अभियुक्त विकास एवं नकुल को गिरफ्तार किया गया। कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल स्प्लेंडर तथा 20,000-20,000/- रु0 की नकदी बरामद हुई। दोनो गिरफ्तार अभियुक्तो की निशादेही पर 06 प्रतिशत आबादी कासना क्षेत्र से 02 अभियुक्ताओं पुष्पा एवं कमलेश को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अपहृत नाबालिग बच्चा व 32,800/- रूपये नकद बरामद किये गये।
पूछताछ में प्रकाश में आया कि अभियुक्त अंकित एवं नकुल द्वारा दिनांक 13.10.2026 की शाम काशीराम अस्पताल के सामने पुस्ते से मोटरसाइकिल के माध्यम से नाबालिग बच्चे का अपहरण किया गया था। इसके बाद अभियुक्त गुरमीत, सुमित एवं विकास के साथ मिलकर योजना के तहत बच्चे को कार से गाजियाबाद ले जाकर इधर-उधर घुमाते हुए अपने कमरे पर रखा गया गया। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा यह भी बताया गया कि अभियुक्ता पुष्पा के कहने पर बच्चे के अपहरण की योजना बनाई गई तथा अभियुक्ता कमलेश द्वारा नाबालिग बच्चे को खरीदने के बदले रुपये देने की बात बताई गई है। बच्चे को देने के बदले प्राप्त रुपयों में से 2,22,800 नकद बरामद हुए है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
📲Get App