🔥 TRENDING Bruce Willis Sells 7.3‑Acre Parrot Cay... Nimisha Thakuria's Final Call: Ashiq A... 72-Hour Deluge in Uttar Pradesh Claims... Severe Depression Over Bay of Bengal B... Heavy Rains in Northern India Claim At... Rohit Sharma Slips While Exiting Team...
29 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

दिल्ली सरकार और ICCR के बीच महत्वपूर्ण MoU पर हस्ताक्षर

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 29 Sep 2026, 04:42 AM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दिल्ली की कला-संस्कृति को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय मंच, ICCR के साथ साझेदारी से बढ़ेंगे सांस्कृतिक आदान-प्रदान के अवसर

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस साझेदारी का उद्देश्य दिल्ली के कलाकारों, साहित्यकारों, विद्वानों और सांस्कृतिक संस्थानों को अंतरराष्ट्रीय मंच से जोड़ना तथा वैश्विक स्तर पर सांस्कृतिक संवाद को बढ़ावा देना है। MoU के माध्यम से दिल्ली के सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े प्रतिभाशाली लोगों को अंतरराष्ट्रीय कलाकारों एवं सांस्कृतिक प्रतिनिधियों के साथ संवाद और अनुभव साझा करने के नए अवसर उपलब्ध होंगे। इससे सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलने के साथ दिल्ली की कला, साहित्य और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर नई पहचान मिल रही है। दिल्ली सरकार भी इस सांस्कृतिक यात्रा को और मजबूत करने तथा राजधानी की कला एवं संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के कैबिनेट सहयोगी श्री कपिल मिश्रा सहित ICCR के सदस्य एवं अन्य संबंधित प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
📲Get App