🔥 TRENDING Yumna Expressway Bus Crash Highlights... ભક્તિનગર સર્કલ પાસે છરી ના ઘા જીકી હતય... 19-year-old Anita Dawar found dead in... अतरौली में नई कोचिंग संस्थान का शुभारं... સુરત: શિક્ષણ સમિતિની ચૂંટણીમાં ભાજપના... સુરતમાં સોના-ચાંદીના ઘરેણાંના નામે છેત...
24 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

दिल्ली सचिवालय में महाराष्ट्र के 40 युवा विद्यार्थियों से संवाद, ‘Campus to Sansad’ पहल के तहत शासन व्यवस्था से कराया परिचय

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 24 Sep 2026, 03:24 PM 👁 12
Watch on: 📷 Instagram
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

‘Campus to Sansad’ पहल के तहत संसद भवन, राष्ट्रपति भवन और National War Memorial का करेंगे भ्रमण, केंद्रीय मंत्रियों व अधिकारियों से संवाद का मिलेगा अवसर

नई दिल्ली। दिल्ली सचिवालय में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की प्रेरक संकल्पना ‘Campus to Sansad’ के तहत महाराष्ट्र से आए 40 युवा विद्यार्थियों से संवाद का अवसर मिला।

इस दौरान विद्यार्थियों से संसद, शासन व्यवस्था और सार्वजनिक जीवन की कार्यप्रणाली को लेकर संवाद किया गया। ‘Campus to Sansad’ पहल का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक संस्थाओं और शासन व्यवस्था से सीधे जोड़ना तथा उन्हें सार्वजनिक जीवन की कार्यप्रणाली को करीब से समझने का अवसर प्रदान करना है। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को संसद भवन, राष्ट्रपति भवन और National War Memorial के भ्रमण के साथ केंद्रीय मंत्रियों, सिविल सेवा के अधिकारियों एवं सार्वजनिक जीवन से जुड़े व्यक्तियों से संवाद का अवसर भी मिलेगा। इससे विद्यार्थियों को शासन, प्रशासन और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्रम में युवाओं की भूमिका और उनके सामर्थ्य पर भी चर्चा हुई। ‘Campus to Sansad’ जैसी पहल युवाओं को शासन व्यवस्था के करीब लाकर उन्हें देश के विकास और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को समझने का अवसर प्रदान करती है। इस सार्थक पहल के लिए ‘Campus to Sansad’ की पूरी टीम को साधुवाद दिया गया।
📲Get App