🔥 ट्रेंडिंग दौसा की 8 पंचायत समितियो ं में 163 नाम... हाइवा की टक्कर से बाइक सवार युवक बचा,... સ્વાદ, સંસ્કૃતિ અને આજીવિકાનો સંગમ… दौसा में दिवाली से पहले 1348 किलो सोया... आंध्र में चक्रवात चेतावनी: तेलंगाना मे... साइक्लोन अरनाब के कारण 8 ट्रेनें रद्द,...
26 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

दिल्ली में पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद, 2,375 किलो हरे पटाखे जब्त

✍️ रिपोर्टर: Rajeev Kumar Sharma 🗓 26 अक्टू. 2026, 03:38 PM 👁 40
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हैदरपुर में अवैध पटाखा गोदाम का खुलासा, लाइसेंस के बिना रखा था भारी स्टॉक

शालीमार बाग पुलिस का बड़ा एक्शन, 2,375 किलो हरे पटाखे जब्त

हैदरपुर गांव में अवैध पटाखा गोदाम का भंडाफोड़, रोहन गाबा और भाव्य जग्गी की संलिप्तता आई सामने

दिल्ली। राजधानी दिल्ली में पटाखों के अवैध भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शालीमार बाग थाना पुलिस ने हैदरपुर गांव में एक गोदाम से 2,375 किलोग्राम हरे पटाखे जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, इस मामले में रोहन गाबा और भाव्य जग्गी की संलिप्तता सामने आई है। दोनों पटाखों के भंडारण से संबंधित आवश्यक लाइसेंस और अनुमति के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मौजूदा सीजन में पटाखों की यह सबसे बड़ी बरामदगी बताई जा रही है।

सूचना के बाद गोदाम पर पहुंची पुलिस

पुलिस के अनुसार, बीट पेट्रोलिंग के दौरान हेड कांस्टेबल अमित कुमार यादव और कुलदीप बलियान को गोविंद मोहल्ला स्थित एक गोदाम में पटाखे रखे होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो गोदाम पर ताला लगा हुआ था। इसके बाद गोदाम के मालिक को बुलाया गया और नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अंदर भारी मात्रा में हरे पटाखे रखे मिले, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया।

लाइसेंस और अनुमति के दस्तावेज नहीं मिले

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पटाखे लाइसेंस मिलने के बाद बिक्री करने के उद्देश्य से खरीदे गए थे, लेकिन संबंधित समय पर लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई थी। इसके अलावा गोदाम में पटाखे रखने के लिए भी कोई वैध अनुमति नहीं मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पटाखों के भंडारण तथा उनसे जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है।
📲Get App