Religion
दिल्ली में गणपति महोत्सव का भव्य आगाज, पीतमपुरा में राजनाथ सिंह ने किया गणपति प्रतिमा का अनावरण
Watch on:
▶️ YouTube
दिल्ली में गणपति महोत्सव का भव्य आगाज, पीतमपुरा में राजनाथ सिंह ने किया गणपति प्रतिमा का अनावरण
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में गणेश चतुर्थी के साथ गणपति महोत्सव की भव्य शुरुआत हो गई है। पीतमपुरा के डीडीए ग्राउंड में आयोजित 10वें गणपति पूजा महा महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को हुआ। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भगवान गणेश की प्रतिमा का अनावरण कर महोत्सव की शुरुआत की।
आयोजकों के अनुसार, पीतमपुरा में आयोजित यह गणपति महोत्सव 14 से 24 सितंबर तक चलेगा। शुभारंभ समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान 2100 श्रद्धालुओं द्वारा एक साथ शंखनाद करने का विशेष कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहा।
इस बार दिल्ली के गणपति पंडालों में धार्मिक आस्था के साथ देश की तकनीकी और वैज्ञानिक उपलब्धियों की झलक भी देखने को मिल रही है। वहीं लक्ष्मी नगर के प्रियदर्शिनी विहार स्थित डीडीए मिनी क्रिकेट स्टेडियम में श्री गणेश सेवा मंडल द्वारा 14 से 25 सितंबर तक 12 दिवसीय गणेशोत्सव आयोजित किया जा रहा है।
लक्ष्मी नगर में इस वर्ष महोत्सव की सिल्वर जुबली मनाई जा रही है। यहां की थीम ‘विघ्नहर्ता से विकासकर्ता—25 वर्ष की आस्था, 2047 विकसित आधुनिक भारत का संकल्प’ रखी गई है। पंडाल में मेड इन इंडिया ड्रोन, ब्रह्मोस मिसाइल और सेमीकंडक्टर जैसी तकनीकी उपलब्धियों को गणपति की सजावट और प्रस्तुति का हिस्सा बनाया गया है।
गणेशोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को 12 ज्योतिर्लिंगों की झलक और केदारनाथ मंदिर की डिजाइन भी देखने को मिलेगी। राजधानी में अगले कई दिनों तक ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से माहौल भक्तिमय रहने की उम्मीद है। 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति विसर्जन के साथ महोत्सव का समापन होगा।