🔥 ट्रेंडिंग श्री महालक्ष्मी माता मंदिरात भजनोत्सव... ધારીના દુધાળા ગામમાં પ્રગતિ હાઈસ્કૂલ ગ... ખાંભા તાલુકાના પચપચીયા ગામના ભાનુભાઈ જ... અમરેલીમાં બાઈક ચોરી, હેડ કોન્સ્ટેબલ ધન... બળેલ પીપરીયા ગામના પૂજારીનું ઝેરી દવા... સાબરકાંઠા જિલ્લાના ખેડબ્રહ્મા નગરપાલિક...
19 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
मनोरंजन

दिल्ली की शिक्षिकाओं के लिए पहली बार आयोजित हुआ विशेष गरबा महोत्सव, छत्रसाल स्टेडियम में शिक्षिकाओं संग मनाया नवरात्रि उत्सव

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 18 अक्टू. 2026, 10:40 PM 👁 21
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शिक्षिका बहनों संग गरबा महोत्सव में शामिल हुईं मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा भी रहे मौजूद

नई दिल्ली। दिल्ली को संवारने और राजधानी के विकास में सभी को एक परिवार की तरह साथ लेकर चलने की भावना के साथ दिल्ली सरकार ने पहली बार शिक्षिकाओं के लिए विशेष गरबा महोत्सव का आयोजन किया। छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित इस महोत्सव में शिक्षिकाओं के साथ नवरात्रि का उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सरकार की ओर से सामाजिक एकता, आपसी सहयोग और सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने का संदेश दिया गया। शिक्षिकाओं के साथ नवरात्रि की खुशियां साझा करते हुए कहा गया कि दिल्ली के विकास के लिए सभी का एकजुट होकर आगे बढ़ना जरूरी है। एक-दूसरे की खुशियों में शामिल होना और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत बनाए रखना ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है। इस अवसर पर माता रानी से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की गई। विशेष गरबा महोत्सव को शिक्षिकाओं के साथ आत्मीय जुड़ाव बढ़ाने और त्योहारों के माध्यम से सामूहिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने की पहल के रूप में देखा गया।
📲Get App