🔥 TRENDING હીરાબાગમાં પરિવારની મિલકત વિવાદમાં ભાભ... वरणगाव बायपासवर तरुणावर प्राणघातक हल्ल... Bigg Boss 20: Aasif Khan eliminated in... Tawang Hosts International Conference... Javed Rana: Development Must Reach Eve... Former Kathua MLA Passes Away; Union M...
02 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

दिल्ली के रामलीला मैदान की गूंज कटिहार में भी, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन

✍️ Reporter: Raju Choudhary 🗓 02 Nov 2026, 03:14 PM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कटिहार 1 नम्बर 2026
दिल्ली के रामलीला मैदान में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर हुए विरोध प्रदर्शन की गूंज कटिहार में भी सुनाई दी। शहीद चौक पर इंडिया गठबंधन से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सांसद प्रतिनिधि सुनील यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और उन्हें पद से हटाने की मांग उठाई गई। दरअसल राहुल गांधी के आह्वान पर देशभर के सभी जिलों में इंडिया गठबंधन के नेताओं ने प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया। इसी कड़ी में कटिहार में भी गठबंधन के नेता सड़क पर उतरे और लोकतंत्र तथा चुनावी प्रक्रिया को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सांसद प्रतिनिधि सुनील यादव ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में निजी कारणों से शामिल नहीं हो सके। इसलिए कटिहार में ही इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया जा रहा है। वहीं राजद नेता आशु पांडे ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा हालात में लोकतांत्रिक व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की और मांगों के समर्थन में नारे लगाए। इस मौके पर युवा राजद प्रदेश महासचिव आशु पाण्डेय ने बताया की ... इस मौके पर तारकेश्वर ठाकुर,प्रहलाद गुप्ता,चंदन यादव,इमत्याजुल हक,
रजनीश सिंह,मधुकर राज,
रवि कुमार यादव,अमित कुमार, अजय नौशाद,ताहिर, मुर्तज़ा, महताब सहित महागठबंधन के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
📲Get App