🔥 TRENDING योगापट्टी की दस पंचायतों में 7 घंटे बि... હિંમતનગરમાં ઘરફોડ ચોરીમાં ₹44,10,518 ન... Kashmir schools to adopt new timings f... SPOs Killed in Jammu & Kashmir Inciden... शामली के बरहमखेडा में बिजली लाइन चोरी,... CRPF Tightens Security in Kashmir Afte...
17 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 17 Nov 2026, 03:33 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप दिल्ली को विश्वस्तरीय राजधानी बनाने पर जोर

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान 18 दिसंबर से प्रारंभ होने वाले दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र सहित राजधानी के विकास, जनहित और भविष्य की प्राथमिकताओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप दिल्ली को आधुनिक सुविधाओं, सुदृढ़ बुनियादी ढांचे और बेहतर जीवन स्तर वाली विश्वस्तरीय राजधानी बनाना सरकार का लक्ष्य है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली के समग्र विकास के लिए सभी के सहयोग और आपसी समन्वय के साथ कार्य किया जा रहा है। राजधानी में विकास कार्यों को नई गति देने तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
📲Get App