🔥 TRENDING India's Sugar Production Surges to 12.... Delhi, UP, Maharashtra to Observe Dry... Sikkim Sets Safety Protocols for Boron... Sikkim Govt Schools Honoured at 2026 S... Sikkim High Court approves law college... Mizoram Seeks Silk and Winter Capital...
06 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
दुल्हिनबाजार में देशी कट्टा और कारतूस के साथ मारपीट का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार
Crime

दुल्हिनबाजार में देशी कट्टा और कारतूस के साथ मारपीट का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

✍️ Reporter: Rishikesh Kumar 🗓 30 Aug 2026, 09:00 PM 👁 74
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दुल्हिनबाजार में दो पक्षों के विवाद के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई; छापेमारी में हथियार और खोखा बरामद

पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल अंतर्गत दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र के ईचीपुर ओ०पी० के सोनियावाँ गांव में बीते 29 अगस्त 2026 को दो पक्षों के बीच हुई हिंसक मारपीट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य प्राथमिकी अभियुक्त सुदर्शन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं, गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं।


दो पक्षों में मारपीट के बाद दर्ज हुआ था केस

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 29 अगस्त को सोनियावाँ गांव में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर जमकर मारपीट हुई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए कांड संख्या 336/26 दर्ज कर मामले का अनुसंधान (जांच) शुरू किया था।


अभियुक्त के घर से हथियार और कारतूस बरामद

मामले के अग्रिम अनुसंधान के दौरान पुलिस टीम ने छापेमारी कर अभियुक्त सुदर्शन यादव को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने घर में हथियार छिपाने की बात कबूल की। पुलिस टीम ने अभियुक्त की निशानदेही पर उसके घर में दोबारा छापेमारी की, जहाँ से 01 देशी कट्टा, 02 जिंदा कारतूस और खोखा बरामद किया गया।

आर्म्स एक्ट के तहत एक और नया मामला दर्ज

हथियार और कारतूस की इस अवैध बरामदगी को लेकर पुलिस ने सुदर्शन यादव के खिलाफ दुल्हिनबाजार थाने में अलग से एक नया मामला (कांड संख्या 339/26) दर्ज किया है। पुलिस अब मारपीट के साथ-साथ अवैध हथियार रखने के मामले में भी आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।


सिटी एसपी के निर्देश पर हुई छापेमारी: एसडीपीओ

मामले की पुष्टि करते हुए पालीगंज एसडीपीओ 2 पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि पश्चिमी सिटी एसपी के निर्देश पर पालीगंज अनुमंडल पदाधिकारी 2 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर यह छापेमारी की गई थी। अभियुक्त की निशानदेही पर 01 देशी कट्टा, 02 जिंदा कारतूस और खोखा बरामद कर लिया गया है। इस संदर्भ में नया कांड दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
📲Get App