🔥 TRENDING Indian Navy Boosts Strategy Amid Growi... Jharkhand Blocks Student Leader Devend... PM Modi, President Murmu Send Navroz W... PM Modi Announces Five New Nuclear Rea... India Scraps Petrol Export Duty GRIET Hosts 26th Graduation Day
15 Aug 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

दुल्हिन बाजार में उत्साह के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

✍️ Reporter: Ankit Raj 🗓 15 Aug 2026, 07:12 PM 👁 26
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शैक्षणिक संस्थानों व कार्यालयों में हुआ ध्वजारोहण

दुल्हिन बाजार। पटना जिले के दुल्हिन बाजार प्रखंड में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह, उमंग और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों तथा विभिन्न सामाजिक संस्थानों में विधिवत ध्वजारोहण किया गया। सुबह में स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर लोगों में देशभक्ति का संदेश दिया। बच्चों ने ‘भारत माता की जय’, ‘सुभाष चंद्र बोस अमर रहें’ और ‘महात्मा गांधी अमर रहें’ के नारे लगाए।

समारोह के दौरान लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

एसबीआई दुल्हिन बाजार शाखा में शाखा प्रबंधक संतोष कुमार सिन्हा ने ध्वजारोहण किया। प्राथमिक प्रखंड पशु चिकित्सालय में डॉ. रागिनी कुमारी ने तिरंगा फहराया। पीएनबी शाखा दुल्हिन बाजार में राजू कुमार तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में पूनम कुमारी ने ध्वजारोहण किया। वहीं, प्रखंड कृषि कार्यालय में आत्मा अध्यक्ष ममता कुमारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

कर्पूरी ठाकुर लाइब्रेरी में मुखिया अरविंद कुमार मौर्य ने ध्वजारोहण किया। लाल भद्सारा खेल मैदान में कमांडो विकास कुमार और दिपु कुमार ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया। रकसिया मध्य विद्यालय में मुमताज बेगम तथा प्राथमिक विद्यालय भद्सारा-भलुआ में धर्मेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर बच्चों, शिक्षकों, सरकारी कर्मियों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यालयों में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए युवाओं से देश के विकास, सामाजिक एकता और राष्ट्रहित में योगदान देने की अपील की। पूरे प्रखंड में दिनभर देशभक्ति का माहौल बना रहा।
📲Get App