🔥 ट्रेंडिंग રાજુલામાં ભારે વરસાદ અને 50 કિમી/કલાક... સૈજપુર બોઘા વોર્ડમાં ક્રિકેટ એકેડેમીમા... forest સુરતમાં શ્રીજી વિસર્જન પાવન પર્વ માટે... झारखंड में सक्रिय मॉनसून से व्यापक बार... सिमडेगा में रूबेला संदेह, स्वास्थ्य वि...
22 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
दुल्हिन बाजार में दरोगा अभ्यर्थी की दौडते समय मौत

दुल्हिन बाजार में दरोगा अभ्यर्थी की दौडते समय मौत

✍️ रिपोर्टर: Ankit Raj 🗓 20 जुल. 2026, 11:32 AM 👁 60
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी कर रहा था युवक, हार्टअटैक की आशंका

पटना जिला अंतर्गत दुल्हिन बाजार प्रखंड के लाला भद्सारा गांव स्थित खेल मैदान में सोमवार सुबह दौड़ का अभ्यास कर रहे 26 वर्षीय दरोगा अभ्यर्थी की अचानक मौत हो गई। चिकित्सकों ने प्रथम दृष्टया हृदय गति रुकने की आशंका जताई है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

मृतक की पहचान गया जिले के रौनियां गांव निवासी शिवकांत कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सोमवार सुबह करीब छह बजे शिवकांत अपने साथी अभ्यर्थियों के साथ लाला भद्सारा मैदान से रकशिया गांव की ओर दौड़ का अभ्यास कर रहे थे। रकशिया चबूतरा के समीप पहुंचते ही वह अचानक अचेत होकर सड़क किनारे गिर पड़े।

साथ दौड़ रहे युवकों ने तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से शिवकांत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भरतपुरा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय निवासी सुबोध कुमार और रौशन यादव ने बताया कि शिवकांत पहली बार लाला भद्सारा मैदान में अभ्यास के लिए पहुंचे थे।

परिजनों ने बताया कि शिवकांत अपनी बहन के घर, पालीगंज थाना क्षेत्र के बाबा बोरिंग रोड स्थित आवास पर आए हुए थे। हाल ही में दरोगा भर्ती परीक्षा का परिणाम आने के बाद वह शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी में जुटे थे। इसी उद्देश्य से वह सोमवार सुबह दौड़ का अभ्यास करने लाला भद्सारा खेल ग्राउंड पहुंचे थे।

सूचना मिलने पर दुल्हिन बाजार थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
📲Get App