🔥 TRENDING రూ.25 లక్షల చొప్పున ఎక్స్‌గ్రేషియా చెల... અમરેલી‑બાબરા માર્ગ પર પુલનું કામ ધીમું... Goa State Announces Weekly Lottery Res... Ponda to Host 24/7 Wildlife Transit Tr... NSE IPO Subscribed 5.7 Times; QIBs Dri... Actor Sonu Sood visits flood‑hit Begus...
22 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
दुल्हिन बाजार में शराब पीकर हंगामा कर रहे छः लोग गिरफ्तार, सभी न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Crime

दुल्हिन बाजार में शराब पीकर हंगामा कर रहे छः लोग गिरफ्तार, सभी न्यायिक हिरासत में भेजे गए

✍️ Reporter: Ankit Raj 🗓 14 Jul 2026, 07:54 PM 👁 66
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दुल्हिन बाजार में शराब पीकर हंगामा कर रहे छः लोग गिरफ्तार, सभी न्यायिक हिरासत में भेजे गए

पटना जिला के दुल्हिन बाजार थाना पुलिस ने सोमवार की देर शाम थाना क्षेत्र के ऐनखां गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहे छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर शाम दुल्हिन बाजार थाना की गश्ती टीम को सूचना मिली कि ऐनखां गांव में कुछ लोग शराब के नशे में शोर-शराबा कर रहे हैं और आसपास के लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अवर निरीक्षक फूलचंद राम ने गश्ती दल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस बल में शामिल मुकेश कुमार, गोरख कुमार और लालू कुमार के सहयोग से घेराबंदी कर छह लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रौशनगंज थाना क्षेत्र निवासी नन्हक यादव के पुत्र छोटू यादव, दुल्हिन बाजार निवासी गोपाल साव के पुत्र मनोज कुमार, डोरवां निवासी स्वर्गीय बिंदा मोची के पुत्र अमरनाथ मोची, हरपुर निवासी समुलाल राम के पुत्र सुभाष चंद्र सिंह, दुल्हिन बाजार निवासी रामबाबू गुप्ता के पुत्र चंदन कुमार तथा हरपुरा निवासी स्वर्गीय राम अवतार राय के पुत्र पिंटू कुमार के रूप में हुई है।

सभी गिरफ्तार व्यक्तियों को थाना लाकर ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई। जांच के दौरान सभी के शरीर में शराब की पुष्टि हुई और शराब का अत्यधिक अंश पाया गया। इसके बाद पुलिस ने सभी के विरुद्ध दुल्हिन बाजार थाना कांड संख्या 288/26 दर्ज करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।

गौरतलब है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून प्रभावी है और इसके उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शराब पीने, बेचने या नशे की हालत में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई जारी है। सभी आरोपितों को मंगलवार को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
📲Get App