🔥 TRENDING फोंडा में ABVP समर्थित पैनल की शानदार... ECI Clarifies On Family Register Certi... Flood Alert In Barbil Youth Shot in Begusarai Indore Youth March With Tricolor Morena Cracks Down On Adulteration
13 Aug 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

दुल्हिन बाजार में नया उलार ओपी का शुभारंभ

✍️ Reporter: Ankit Raj 🗓 13 Aug 2026, 08:40 PM 👁 5
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पालीगंज SDP0-2 ने किया उद्घाटन, सुरक्षा होगी मजबूत

पटना जिला के दुल्हिन बाजार प्रखंड अंतर्गत उलार में गुरुवार को नवनिर्मित उलार ओपी (आउटपोस्ट) का उद्घाटन किया गया। पालीगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी -2 पंकज कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर नए पुलिस आउटपोस्ट का शुभारंभ किया । पटना पुलिस ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उ्देश्य से इस नए ओपी की शुरुआत की है। इस मौके पर ओपी प्रभारी कुमारी किरण, एसआई दीनबंधु राय, इंस्पेक्टर चंद्रिका प्रसाद, दुल्हिन बाजार थानाध्यक्ष विकास कुमार, बिक्रम थानाध्यक्ष प्रभात कुमार, दुल्हिन बाजार वीडीओ श्रीनिवास पांडे सहित कर्ई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहें।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पालीगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी -2 पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि उलार ओपी की जिम्मेदारी अवर निरीक्षक कुमारी किरण को सौपी गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पुलिस आपसी समन्वय के साथ क्षेत्र में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि ओपी के शुरू होने से आम लोगों की सुरक्षा बढेंगी, पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत होगा और किसी भी समस्या में पुलिस तेजी से लोगों तक पहुंच सकेगी।

वहीं, ओपी प्रभारी कुमारी किरण ने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि थाना क्षेत्र में अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उनका प्रमुख उद्देश्य शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखना और लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना रहेगा।
📲Get App