🔥 TRENDING HC Grants Bail to Naresh Meena After S... High Court Acts as Emergency Forum for... Man Allegedly Slits Throat of 80‑Year‑... Mumbai Local Train Murder Case Trial t... जहाजपुर में पीतांबर श्याम भगवान का बेव... Himachal Pradesh High Court Says Emplo...
23 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
दुल्हिन बाजार में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
Politics

दुल्हिन बाजार में छात्रों का विरोध प्रदर्शन

✍️ Reporter: Ankit Raj 🗓 25 Jul 2026, 09:26 PM 👁 63
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, चौराहा को किया जाम

पटना जिले के दुल्हिन बाजार में नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को 'बिहार बंद' का व्यापक असर देखा गया। आइसा (AISA), आरवाईए (RYA) और अन्य छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने बिक्रम पालीगंज SH-2 मुख्य सड़क पर दुल्हिन बाजार चौराहे को जाम कर शांति पूर्ण तरीके से विरोध मार्च निकाला। उन्होंने अपनी मांगों को दोहराते हुए पालीगंज से भाकपा-माले विधायक संदीप सौरभ की गिरफ्तारी का विरोध किया और उनकी तत्काल रिहाई की मांग की।

भाकपा-माले के प्रखंड सचिव अमरसेन और पार्टी नेत्री आशा देवी ने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर गंभीर नहीं है । उन्होंने यह भी कहा कि सरकार आंदोलन को दबाने के लिए दमनकारी कार्रवाई कर रही है।

बंद के कारण दुल्हिन बाजार में अधिकांश बाजारें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहें, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। सड़कों पर वाहनों की आवा-जाही भी सामान्य से कम दर्ज की गर्ई। हालांकि, आवश्यक सेवाएं सुचार रूप से संचालित होती रहीं। पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शन के दौरान पूरी सतर्कता बरती और सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी रखी ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और गिरफ्तार नेताओं की रिहाई सहित उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

प्रशासन ने लोगों से शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की पूरे कार्यक्रम के दौरान स्थिति नियंत्रण में रही।
📲Get App