🔥 TRENDING Cosmos Festival in Champhai Achieves 2... Arunachal Gov Launches 'Seva Sankalp U... Chowna Mein Urges Revival of Arunachal... Arunachal Pradesh to Improve Terms for... Railways to scrap USBRL project in Jam... Jammu & Kashmir to Face Vidarbha in Se...
18 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
National

दुखद खबर: कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान हादसा,

✍️ Reporter: Niranjan Kumar Saw 🗓 18 Oct 2026, 11:30 AM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दुखद खबर: कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान हादसा,

दुखद खबर: कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान हादसा चोरबागान में पंडाल ढहने से भगदड़,17 की मौत, 40 घायल

दुर्गा पूजा की खुशियों के बीच कोलकाता में सप्तमी की शाम बड़ा हादसा हो गया. उत्तर कोलकाता के चोरबागान सार्वजनीन पूजा पंडाल में भारी भीड़ के दबाव के कारण पंडाल का एक हिस्सा ढह गया. इसके बाद वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. जानकारी के मुताबिक, हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 40 लोग घायल हैं.

हादसे के बाद प्रभावित सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं. पूजा आयोजक भी राहत और बचाव कार्य में जुट गए. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल भी कलकत्ता मेडिकल कॉलेज पहुंचे.

कोलकाता पुलिस के मुताबिक, बारिश के दौरान भारी भीड़ के चलते चोरबागान के शारदा पार्क पूजा पंडाल के एग्जिट गेट पर भगदड़ की घटना हुई. पुलिस के अनुसार, यह घटना 17 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 7.40 बजे गिरिश पार्क थाना क्षेत्र में हुई. हादसे के बाद घायलों को रेस्क्यू कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MCH) पहुंचाया गया. पुलिस, फायर ब्रिगेड, कंट्रोल रूम और डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप (DMG) की टीमें मौके पर भेजी गईं. एंबुलेंस के साथ मेडिकल टीम भी पहुंची. फिलहाल पूजा पंडाल को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है.

वहीं, प्रशासन के निर्देश पर ताला प्रतॉय पंडाल को भी फिलहाल बंद कर दिया गया है. चेतला अग्रणी पंडाल को एक घंटे के लिए बंद किया गया है.

सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नम्बर

वहीं, दुर्गा पूजा के दौरान हुए इस हादसे के मद्देनजर पश्चिम बंगाल सरकार ने टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. लोग 18003455678 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं. एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कई लोग बेहोश हो गए थे. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को मोटरसाइकिलों पर बैठाकर वहां से ले जाया जा रहा था. प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, उन्होंने आसपास कई लोगों को बेहोश होते और उन्हें बाइक से ले जाते देखा. उन्होंने बताया कि मौके पर काफी भीड़ भी मौजूद थी.
📲Get App