🔥 ट्रेंडिंग Licence ખેડબ્રહ્મા પોલીસ દ્વારા 170 બોટલ વિદેશ... कार की जोरदार टक्कर से बाइक सवार गंभीर... ओरगाबाद दौलताबाद घाटावर सतत ट्रॅफिक जॅ... बिल्ली ईलीश ने फिननेस और क्लाउडिया सुल... प्रसिद्ध बॉलीवुड ब्राइड्स: सबसे चर्चित...
31 अग. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
दो पक्षों के बिच विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला
अपराध

दो पक्षों के बिच विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 30 अग. 2026, 10:06 PM 👁 11
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

छपरा जिला के तरैया थाना में के संग्रामपुर गांव में पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद को सुलझाने गई पुलिस टीम परहमला एक महिला पुलिसकर्मी समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी हुए घायल, प्राथमिकी दर्ज घटना शामिल लोगों कि गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

छपरा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
दो पक्षों के बीच विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, 5 पुलिसकर्मी घायल।

पैसे के लेनदेन में दो पक्षों के बीच हुआ था विवाद

छपरा।सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव से दो पक्षों के बीच उत्पन्न विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर अचानक उपद्रवियों ने हमला कर दिया। जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। घायल पुलिस कर्मियों में तरैया थाने में कार्यरत महिला पुलिसकर्मी किरण कुमारी तथा पुरुष पुलिसकर्मी चुनचुन कुमार, प्रवीण कुमार समेत अन्य शामिल है। जबकि इस घटना में बिंदु देवी, मुकेश्वरी देवी, नितेश कुमार एवं विकास कुमार भी घायल है। घायल सभी व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में कराया गया है। बताया जा रहा है कि संग्रामपुर गांव में दो पक्षों के बीच रुपये लेनदेन के विवाद एवं मारपीट की सूचना पर तरैया थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिसकर्मी दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर विवाद को शांत कराने का प्रयास कर रही थी। तभी अचानक इन लोगों ने उपद्रव कर पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जिसमें पांच पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। वहीं, एक महिला पुलिसकर्मी के कंधे में गंभीर चोट लगने की बात सामने आ रही है। मामले में तरैया थानाध्यक्ष सत्यम प्रताप ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फिलहाल दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अपना काम कर रही है, दोषी व्यक्ति किसी कीमत पर पुलिस के हाथ से बचने वाले नहीं है। पुलिस कर्मियों पर हमला करने वालों को चिन्हित कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
📲Get App