🔥 ट्रेंडिंग ऑस्कर के भारतीय प्रतिनिधि ‘गोंधळ’ ने ज... ‘गोंधळ’ की टीम ने विश्व ट्रेलर जारी कि... दक्षिण गोवा के कई क्षेत्रों में 31 अक्... एमजीपी सर्वे में पोण्डा में बढ़ती गुंड... एलेक्स वैलेजो के अंतिम मिनट के गोल ने... असम सीएम ने गुवाहाटी में गोलीबारी में...
29 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

दो बाइकों में भिड़ंत में एक बाइक में लगी आग, एक सवार हुआ फरार

✍️ रिपोर्टर: Vipin Singhal 🗓 29 अक्टू. 2026, 04:45 AM 👁 17
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सवाईमाधोपुर | मानटाउन थाना क्षेत्र में कोटा लालसोट मेगा हाइवे पर चकचैनपुरा हवाई पट्टी के समीप तेज रफ्तार दो

बाइकों की भिड़ंत हो गई। इसके बाद एक बाइक अनियंत्रित होकर वहां से गुजर रही कार से टकरा गई। घटना के बाद एक बाइक सवार बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। टक्कर के बाद दूसरी बाइक ने आग पकड़ ली। वह मौके पर ही धूं-धूंकर पूरी तरह जल गई। बाइक सवार घायल विजय मीणा (25), पुत्र सीताराम मीणा, निवासी मैनपुरा, तहसील उनियारा, टोंक, को दुर्घटनाग्रस्त कार चालक ने लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उस े जयपुर रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही मानटाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद दमकल बुलाकर जल रही बाइक को बुझाया। बाइक और दुर्घटनाग्रस्त कार को थान े पहुंचाया।

मानटाउन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही
📲Get App