🔥 ट्रेंडिंग कर्नाटक सरकार के इथेनॉल दावों को तेल क... 2026 की सर्दी शुरू, सायकोनिक तूफ़ान से... सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब‑हरियाणा‑हिमाचल... कर्नाटक में पेट्रोल में मिलाई गई इथेनॉ... न्यू यॉर्क में 6 नवंबर 2026 को बारिश,... खेल प्रतियोगिता में जालौन पुलिस का शान...
07 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
रक्षा

त्योहारों के मद्देनजर पी रोड क्षेत्र में पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 07 नव. 2026, 06:57 AM 👁 10
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, पी रोड क्षेत्र में पैदल गश्त कर पुलिस ने दिया सुरक्षा का भरोसा

कानपुर, उत्तर प्रदेश। त्योहारों के मद्देनजर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने पुलिस अधिकारियों के साथ पी रोड क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। साथ ही वाहन चेकिंग अभियान प्रभावी ढंग से चलाने और क्षेत्र में होने वाली प्रत्येक संदिग्ध गतिविधि पर विशेष नजर रखने को कहा। पुलिस उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्योहारों के दौरान बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी जाए, ताकि आमजन सुरक्षित माहौल में त्योहार मना सकें। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त और निगरानी की जा रही है।
📲Get App