🔥 TRENDING Chilly Nights Grip Rajasthan Cities Dangerous Car Stunt on Gurugram's Dwar... IMD forecasts rain, thunderstorms and... Heavy Rain Forecast Triggers Flood Ale... Jaipur sees approx ₹8,000 crore Dhante... जालौन पुलिस की बड़ी सफलता: 145 गुमशुदा...
07 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Defence

त्योहारों के मद्देनजर पी रोड क्षेत्र में पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 07 Nov 2026, 06:57 AM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, पी रोड क्षेत्र में पैदल गश्त कर पुलिस ने दिया सुरक्षा का भरोसा

कानपुर, उत्तर प्रदेश। त्योहारों के मद्देनजर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने पुलिस अधिकारियों के साथ पी रोड क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। साथ ही वाहन चेकिंग अभियान प्रभावी ढंग से चलाने और क्षेत्र में होने वाली प्रत्येक संदिग्ध गतिविधि पर विशेष नजर रखने को कहा। पुलिस उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्योहारों के दौरान बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी जाए, ताकि आमजन सुरक्षित माहौल में त्योहार मना सकें। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त और निगरानी की जा रही है।
📲Get App