स्वास्थ्य
त्योहारों के मद्देनजर बालाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग ने की छापामार कार्रवाई, एक्सपायरी सामग्री नष्ट
बालाघाट जिले के कटंगी और बैहर नगर में त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने निरीक्षण अभियान चलाया। शहद, मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए गए, जबकि एक्सपायरी सामग्री नष्ट की गई और गंदगी पाए जाने पर दुकानों को नोटिस जारी किए गए।
त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए बालाघाट जिले के खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने 23 अक्टूबर को कटंगी और 24 अक्टूबर को बैहर नगर में छापामार कार्रवाई की। इस अभियान के दौरान शहद, खोवा, रसगुल्ला, कलाकंद, पेड़ा, बर्फी, खाद्य रंग, सोया बड़ी और मसूर दाल सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए संग्रहीत किए गए। निरीक्षण के दौरान एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री मिलने पर उसे नष्ट कराया गया, वहीं साफ-सफाई में कमी पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए।
कटंगी नगर में शिकायत के आधार पर डीबी मार्ट में बिक रहे झंडू कंपनी और टाटा कंपनी के शहद के नमूने जांच के लिए लिए गए। बस स्टैंड स्थित वाघाड़े होटल में गंदगी और अस्वच्छता पाए जाने पर प्रकरण दर्ज किया गया, जबकि नगर पालिका परिसर स्थित नेमा स्वीट्स के संचालक को साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए। बैहर नगर में जय साइकिल स्टोर्स मिल्क एंड मिल्क प्रोडक्ट की दुकान में रखरखाव की अव्यवस्था पाए जाने पर सुधार नोटिस जारी किया गया और खोवा व रसगुल्ला के नमूने लिए गए। इसके अलावा, बस स्टैंड स्थित खेतेश्वर राजस्थान स्वीट्स से कलाकंद और पेड़ा, तथा किराना लाइन स्थित कदम स्वीट्स से नारियल लड्डू, पेड़ा और बर्फी के नमूने जांच हेतु लिए गए, जहां रसोई में अस्वच्छता पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बस स्टैंड स्थित जय साइकिल मार्ट में रैपिड किट के माध्यम से खोवा, पनीर और दूध की प्रारंभिक जांच भी की, जिसमें कोई अनियमितता नहीं पाई गई। किराना लाइन गुजरी स्थित साईं किराना स्टोर की जांच के दौरान लगभग चार हजार रुपये मूल्य की एक्सपायरी सामग्री नष्ट कराई गई और खाद्य रंग के दो नमूने लिए गए। मनीष किराना स्टोर्स से सोया बड़ी और मसूर दाल के नमूने लिए गए, जबकि अन्य छोटे-बड़े प्रतिष्ठानों में पंजीयन और साफ-सफाई की स्थिति की भी समीक्षा की गई।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेश कुमार डोंगरे और गीता टांडेकर ने बताया कि सभी संग्रहित नमूनों को राज्य खाद्य प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा। त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए यह जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं में निर्धारित समय में सुधार नहीं किया जाता है, तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत न्यायालयीन कार्रवाई की जाएगी।