🔥 TRENDING डबरा‑ग्वालियर हाईवे पर तेज गति वाली का... ಬೈಂದೂರು ವಿಧಾನಸಭಾ ಕ್ಷೇತ್ರದ ಶಾಸಕ ಶ್ರೀ ಗು... Aajkal Devi Kisi bhi Man Ko Puja karke... પંથોડા પ્રાથમિક શાળાનું ભવ્ય લોકાર્પણ:... डेल्हा थाना क्षेत्र में हुई चोरी कि घट... विद्यालय खुला, लेकिन पढ़ने नहीं पहुंचे...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, व्यापार मंडल और ऑटो रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों के साथ ASP ने की बैठक

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 03 Nov 2026, 07:02 PM 👁 30
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

त्योहारों पर बाजारों में भीड़ और जाम से निपटने की तैयारी, ASP ने व्यापारियों व ऑटो चालकों से मांगा सहयोग

उरई, (जालौन)। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. ईशान सोनी की अध्यक्षता में पुलिस लाइन उरई के सभागार कक्ष में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं ऑटो रिक्शा यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना और शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रखना रहा। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए व्यापारियों एवं ऑटो चालकों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को दें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने बाजारों में त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुगम यातायात प्रबंधन, अवैध पार्किंग पर रोक लगाने तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने सभी से आपसी सहयोग, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
📲Get App