🔥 TRENDING ಯುವಜನೋತ್ಸವದ ಸ್ಥಳ ಪರಿಶೀಲಿಸಿದ ಜಿಲ್ಲಾಧಿಕಾ... ಕುರಣಿ, ಉಳ್ಳಾಗಡ್ಡಿ ಖಾನಾಪುರ ಗ್ರಾಮಗಳಲ್ಲಿ... ಇಲಕಲ್ ನಗರದ ಕುಡಿಯುವ ನೀರಿನ ಸಮಸ್ಯೆಗೆ ಶಾಶ್... छठ पूजा पर घर लौट रहे मनीष कुमार झा ला... Kashmir: Killing of Lateef Bhat Crippl... Tripura CM Manik Saha Blames CPI(M) fo...
18 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

तीसरे चरण मे ं फाइनल 64.94% मतदान द्वितीय चरण के मुकाबले 2.88 प्रतिशत कम

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 07 Nov 2026, 09:26 PM 👁 63
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण में जिले की आठ पंचायत समितियो ं और जिला परिषद सदस्य पदो ं के लिए हुए मतदान का अंतिम आंकड़ा बुधवार सुबह जारी किया गया। चुनाव में 64.94 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जिले के 6 लाख 55 हजार 701 मतदाताओं में से 4 लाख 25 हजार 808 ने पंचायत समिति सदस्य पद के लिए मतदान किया। वहीं जिला परिषद सदस्य पद के लिए 4 लाख 25 हजार 806 मतदाताओं ने वोट डाले। पिछले चरण मे ं छह पंचायत समितियो ं में 67.82 प्रतिशत मतदान हुआ था। ऐस े में तीसरे चरण में मतदान 2.88 प्रतिशत कम रहा।

मतदान के शुरुआती घंटो ं में रफ्तार धीमी रही। सुबह 10 बज े तक केवल 13.45 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे। इसके बाद मतदान की गति बढ़ी। दोपहर 1 बज े तक आंकड़ा 30.82 प्रतिशत पहुंच गया। दोपहर 3 बज े तक 45.93 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम 6 बज े तक 64.46 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर चुके थे। अंतिम आंकड़ो ं में 0.48 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ मतदान 64.94 प्रतिशत पर पहुंच गया।
📲Get App