🔥 TRENDING मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान: कलेक्टर... Prince William Makes First Appearance... Varun Dhawan Calls for Greater Recogni... Kid Cudi to Write, Direct and Star in... Glam-Metal Band’s Desert Shoot Sparks... Mother Who Survived School Shooting Co...
24 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान बाइक अनियंत्रित
Local

ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान बाइक अनियंत्रित

✍️ Reporter: Ankit Raj 🗓 02 Sep 2026, 05:25 PM 👁 63
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दुल्हिन बाजार में ट्रक के चपेट में आने से युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

दुल्हिन बाजार प्रखंड के काब गांव के समीप बुधवार की सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। लोगों ने तत्काल डायल-112 को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए बिक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक बाइक पर गैस सिलेंडर लेकर अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक को ओवरटेक करने के क्रम में बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर काफी दूर जा गिरे। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के अलीपुर निवासी स्वर्गीय जय साव के 23 वर्षीय पुत्र प्रकाश साव के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक की पहचान नागेंद्र पंडित के 25 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गई है।

रानीतालाब थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायल युवक को इलाज के लिए बिक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। वहीं खबर लिखे जाने तक राहुल कुमार की हालत नाज़ुक बताई जा रही है।
📲Get App