🔥 ट्रेंडिंग युवा ने 330‑फुट तिरंगा फहराया, हर घर त... एसआईटी जांच में 2018 के आंध्र समूह‑I प... गुजरात में सड़क दुर्घटनाएँ जुलाई तक 20... एफडीए प्रमुख श्रीनिवास के पीछे वidhana... पीन्या में बाइक‑आधारित चेन‑चोरों के हम... कर्नाटक बंद आज
13 अग. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
तिरंगे के रंग में रंगा झांसी, स्काउट्स-गाइड्स ने निकाली भव्य तिरंगा रैली
देश

तिरंगे के रंग में रंगा झांसी, स्काउट्स-गाइड्स ने निकाली भव्य तिरंगा रैली

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 13 अग. 2026, 07:14 PM 👁 7
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हर हाथ में तिरंगा, हर दिल में देशभक्ति—स्वतंत्रता सेनानियों के रूप में सजे स्काउट्स-गाइड्स ने बढ़ाया रैली का आकर्षण

झांसी, उत्तर प्रदेश। हर घर तिरंगा अभियान के तहत झांसी में स्काउट एंड गाइड द्वारा भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले स्काउट्स और गाइड्स ने देशभक्ति के जज्बे से वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा रैली को रवाना किया। रैली में स्काउट्स एवं गाइड्स स्वतंत्रता सेनानियों के स्वरूप में सजे नजर आए, जिसने कार्यक्रम को खास और आकर्षक बना दिया। रैली के दौरान भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से माहौल गूंज उठा। आयोजन का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना रहा।

स्थान — झांसी, उत्तर प्रदेश 🇮🇳
📲Get App