🔥 TRENDING Actress Anita Kanwal Refutes Financial... Rare flowering shrub found in Assam af... Assam CM Himanta Biswa Sarma leads tri... Assam CM Honors Six Fallen Police Offi... Ranchi Traffic Disrupted as Durga Idol... Man Dies in Jharkhand After Waiting fo...
21 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता और सख्त कार्रवाई उप निरीक्षक धुरंधर सिंह कॉप ऑफ द डे से सम्मानित

✍️ Reporter: Rashid albi 🗓 21 Oct 2026, 11:14 AM 👁 9
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कोतवाली शाबाद क्षेत्र के थाना सैफनी में तैनात हैं उप निरीक्षक धुरंधर सिंह

ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता और सख्त कार्रवाई: उप निरीक्षक धुरेंद्र सिंह ‘कॉप ऑफ द डे’ से सम्मानित

​
शाहबाद क्षेत्राधिकारी देवकीनंदन के नेतृत्व में वाहन दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को रोकने के उद्देश्य से एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत थाना शाहबाद, सैफनी और पटवाई क्षेत्र में बिना हेलमेट तथा बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाने वालों की सघन चेकिंग की गई।
​इस चेकिंग अभियान के तहत की गई कुल कार्रवाई:
​थाना शाहबाद: 34 चालान
​थाना सैफनी: 23 चालान
​थाना पटवाई: 12 चालान
अभियान के दौरान थाना सैफनी में तैनात उप निरीक्षक धुरेंद्र सिंह ने सर्वाधिक जन-जागरूकता फैलाने और चालान की कार्रवाई करने में प्रमुख भूमिका निभाई। उन्होंने बिना हेलमेट बाइक चला रहे 12 वाहन चालकों का चालान किया और आम जनता को हेलमेट पहनकर ही दोपहिया वाहन चलाने का संदेश दिया।
​उनके इस उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें ‘कॉप ऑफ द डे’ सम्मान से सम्मानित किया गया
शाहाबाद से राशिद अल्वी की रिपोर्ट
📲Get App