देश
टैक्टर की टक्कर से छात्रा की दर्दनाक मौत
शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र में घर से महज 100 मीटर पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से 18 वर्षीय छात्रा तराना की मौत हो गई। वह अपने रिश्तेदार इबरान के साथ बाइक पर दवा लेकर लौट रही थी। मिलकिया मोड़ पर मुड़ते समय पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी, जिससे वह पहिए के नीचे आ गई और मौके पर ही दम तोड़ दिया।
तराना मोहल्ला उल्फतनगर की रहने वाली थी और अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया है। इस दर्दनाक हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।