🔥 ट्रेंडिंग ಬಿಜಾಪುರದಲ್ಲಿ ಯಾಸಿನ್ ಹತ್ಯೆ: ತನಿಖೆ ಮುಂದು... देवरिया में बैतालपुर में अवैध खनन पर 5... ਵਿਦੇਸ਼ੋਂ ਮਿਲੀ ਮੰਦਭਾਗੀ ਖ਼ਬਰ! ਫਗਵਾੜਾ ਦੀ ਡ... मेघालय ने 39वें राष्ट्रीय खेलों की तैय... मेघालय ने शिलॉन्ग बाय‑पोल के लिए तैयार... त्रिपुरा पुलिस ने 875 बोतलें अवैध खांस...
05 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
टीकमगढ़ में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान में शामिल होंगे डॉ. मोहन यादव
राजनीति

टीकमगढ़ में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान में शामिल होंगे डॉ. मोहन यादव

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 21 अग. 2026, 06:44 AM 👁 97
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उद्योग संवाद, समाधान ऑनलाइन और जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में होंगे शामिल

टीकमगढ़। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 21 अगस्त को टीकमगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान में शामिल होकर विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव उद्योग संवाद, समाधान ऑनलाइन तथा सीएम मॉनिटरिंग के प्रकरणों की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही वह जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में भी सहभागी होंगे। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव टीकमगढ़ के स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुनेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।
📲Get App