🔥 TRENDING Ola Electric Shares Plummet as Analyst... US Senators Urge Trump Administration... Mumbai dominate Himachal Pradesh, win... Himachal Police Fund Case: 2012-Batch... कलवा में डबल मलबे के गिरने से बाल-बाल... खंडवा के नवनीत अग्रवाल बने दुग्ध उद्यम...
23 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Jobs & Career

टीकमगढ़ के सरकारी आईटीआई में आयोजित संयुक्त युवा संगम मेले में 175 युवाओं ने भाग ली

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 23 Oct 2026, 10:30 AM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित इस रोजगार मेले में सात कंपनियों ने भाग लिया, जिसमें 79 युवाओं का प्राथमिक चयन और दो युवाओं को अप्रेंटिसशिप का अवसर मिला।

जिला प्रशासन के सहयोग से कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), टीकमगढ़ में संयुक्त युवा संगम (रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप) मेले का आयोजन किया गया। इस मेले का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना था।

मेले में सात कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे और कुल 175 बेरोजगार युवाओं ने भागीदारी की। इन युवाओं में से 79 का प्राथमिक चयन किया गया और दो युवाओं को अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित किया गया।

इस कार्यक्रम में एसआईएस सिक्योरिटी अनूपपुर, ग्रेट ऑर्गेनिक डायमंड सागर, संसूर सृष्टि इंडिया लिमिटेड छतरपुर, फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी अकादमी टीकमगढ़, ग्रोफास्ट एग्रीटेक सागर, जॉबफेयर नाउ डॉट कॉम भिंड तथा प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन झांसी के प्रतिनिधि शामिल हुए।

युवा संगम मेले का आयोजन जिला रोजगार अधिकारी श्री के.एल. कोरी के तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर शासकीय आईटीआई टीकमगढ़ के प्लेसमेंट प्रभारी श्री मनोज कुमार विश्वकर्मा, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र टीकमगढ़ के मैनेजर श्री विश्वम्भर पटेल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

मेले के माध्यम से युवाओं को न केवल रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर मिले, बल्कि उन्हें स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया।
📲Get App