कृषि
टोंक जिले के मेहंदवास में डैप उर्वरक वितरण पर किसानों में लंबी कतार और नाराज़गी
टोंक के मेहंदवास ग्राम में डैप उर्वरक के वितरण के दौरान किसानों को धूप में लंबी कतार लगानी पड़ी और सप्लाई न मिलने से नाराज़गी व्यक्त की।
टोंक जिले के मेहंदवास ग्राम में सहकारी समिति द्वारा DAP खाद उर्वरक का वितरण चल रहा है, जिससे किसानों की लम्बी कतार लग गयी, तेज धूप में खड़े होकर इंतजार करने के कारण कई किसान परेशान दिखे,
ग्राम के किसान रामदेव और रामलाल माली ने बताया कि रबी की फसल की बुआई का समय आ चुका है, परन्तु DAP खाद की कमी अभी भी बनी हुई है DAP खाद की सप्लाई न मिलने से किसानों ने अपनी नाराज़गी जाहिर की और शीघ्र सप्लाई की मांग की।