🔥 TRENDING કાળી ચૌદશની મધ્યરાત્રિમાં સ્મશાનમાં વૈ... औरंगाबादच्या सेना युनिटमध्ये धूमधडाक्य... झांसी‑कानपुर राजमार्ग पर पिकअप का अनिय... झांसी‑कानपुर राजमार्ग पर पिकअप का अनिय... JNU Student Arrested After Attempted M... Seven Dead, Two Injured in Tragic High...
08 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
तेजाजी के जयकारों से गूंजा मनोहर थाना, निकला भव्य झंडा जुलूस

तेजाजी के जयकारों से गूंजा मनोहर थाना, निकला भव्य झंडा जुलूस

✍️ Reporter: Anuj jain 🗓 21 Sep 2026, 04:52 PM 👁 81
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

तेजाजी के जयकारों से गूंजा मनोहर थाना, निकला भव्य झंडा जुलूस

मनोहर थाना। जिला झालावाड़। तेजा दशमी के पावन अवसर पर सोमवार को मनोहर थाना नगर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। तेजाजी महाराज के थानक से पूजा-अर्चना के बाद झंडा जुलूस निकाला गया। तेजाजी महाराज के गायन, भक्ति गीतों और गगनभेदी जयकारों के बीच निकला जुलूस नगर के मुख्य मार्गों से गुजरा तो पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
जुलूस में तेजाजी महाराज की सजी-धजी आकर्षक झांकी श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। झांकी के दर्शन के लिए मार्ग में लोगों की भीड़ नजर आई। श्रद्धालु उत्साह के साथ जुलूस में शामिल हुए और तेजाजी महाराज के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे।
नगर के मुख्य मार्गों से भ्रमण करने के बाद जुलूस वापस तेजाजी के थानक पहुंचा, जहां धार्मिक माहौल के बीच समापन हुआ। तेजा दशमी पर नगर में दिनभर श्रद्धा, उल्लास और भक्ति की त्रिवेणी देखने को मिली
📲Get App