🔥 TRENDING રૂશ્વત વિરોધી બ્યુરો દ્વારા રાજ્યવ્યાપ... K. Shantappa Felicitated as the New Ra... New Zealand's Rachin Ravindra suffers... મણિનગરમાં નકલી ડેપ્યુટી મામલતદાર અને એ... Tripura Boosts AGMC MBBS Seats to 250,... Punjab CM Sukhu Announces 30% Pension...
21 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

तेजाजी के जयकारों से गूंजा मनोहर थाना, निकला भव्य झंडा जुलूस

✍️ Reporter: Anuj jain 🗓 21 Sep 2026, 04:52 PM 👁 15
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

तेजाजी के जयकारों से गूंजा मनोहर थाना, निकला भव्य झंडा जुलूस

मनोहर थाना। जिला झालावाड़। तेजा दशमी के पावन अवसर पर सोमवार को मनोहर थाना नगर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। तेजाजी महाराज के थानक से पूजा-अर्चना के बाद झंडा जुलूस निकाला गया। तेजाजी महाराज के गायन, भक्ति गीतों और गगनभेदी जयकारों के बीच निकला जुलूस नगर के मुख्य मार्गों से गुजरा तो पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
जुलूस में तेजाजी महाराज की सजी-धजी आकर्षक झांकी श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। झांकी के दर्शन के लिए मार्ग में लोगों की भीड़ नजर आई। श्रद्धालु उत्साह के साथ जुलूस में शामिल हुए और तेजाजी महाराज के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे।
नगर के मुख्य मार्गों से भ्रमण करने के बाद जुलूस वापस तेजाजी के थानक पहुंचा, जहां धार्मिक माहौल के बीच समापन हुआ। तेजा दशमी पर नगर में दिनभर श्रद्धा, उल्लास और भक्ति की त्रिवेणी देखने को मिली
📲Get App