🔥 TRENDING Gujarat Titans Eye Trade for Delhi Cap... Rain Forecast for Kolkata and South Be... IMD Issues Heavy Rain Alert for Chenna... Newcastle sees mild temps, sunny spell... British Visitor Impresses Indians with... Pilot’s Aerial Footage Captures Chenna...
09 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
तेज हवा से अर्जुन पेड़ की डाल सड़क पर गिरी: बड़ागांव-बांसा मार्ग पर आवागमन ठप, स्कूली बच्चों और राहगीरों को परेशानी
Weather

तेज हवा से अर्जुन पेड़ की डाल सड़क पर गिरी: बड़ागांव-बांसा मार्ग पर आवागमन ठप, स्कूली बच्चों और राहगीरों को परेशानी

✍️ Reporter: Abhay Raj 🗓 24 Sep 2026, 12:00 PM 👁 69
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
मसौली में बुधवार देर रात मौसम अचानक बदल गया। इसके बाद इलाके में तेज हवाएं चलने लगीं। गुरुवार सुबह भी आसमान में काले बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलती रहीं। इसी दौरान बड़ागांव-बांसा मार्ग पर अर्जुन के पेड़ की एक बड़ी डाल तेज हवा से टूटकर सड़क पर गिर गई। डाल गिरने से इस रास्ते पर आवागमन रुक गया।

सुबह के समय इस मार्ग से बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्कूली बच्चे आते-जाते हैं। सड़क के बीचों-बीच डाल गिरी होने के कारण राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को निकलने में परेशानी हो रही है। रास्ता संकरा होने से दोनों तरफ से आने-जाने वाले लोगों को भी दिक्कत हो रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर बड़ी डाल पड़ी होने से आवागमन में परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और राहगीरों को हो रही है। लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क पर गिरी डाल को जल्द हटाने की मांग की है, ताकि मार्ग पर आवागमन सामान्य हो सके और किसी हादसे की आशंका न रहे।
📲Get App