🔥 ट्रेंडिंग कोलकाता ने जारी किया येलो वॉटर अलर्ट,... मुसहीराबाद में YSR पार्क के पास घर में... दानम नागेन्द्र का अपात्र घोषित, खैरताब... आईआईटी हैदराबाद और केयन्स सेमीकॉन ने च... SEMICON इंडिया 2026 दिन 2: 25 नई घोषणा... UPI मूल्य निर्धारण की नाजुक अर्थव्यवस्...
19 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

तेज आंधी-तूफान का कहर: चक 9 ए डब्ल्यू डी में उड़े सोलर पैनल, फसलें तबाह

✍️ रिपोर्टर: Rajendra Kumar sen 🗓 19 सित. 2026, 08:02 AM 👁 110
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
तेज आंधी-तूफान का कहर: चक 9 ए डब्ल्यू डी में उड़े सोलर पैनल, फसलें तबाह
​इलाका/स्थान: चक 9 ए डब्ल्यू डी
मुख्य प्रभावित: किसान सुभाष विश्नोई व अन्य स्थानीय काश्तकार
​शुक्रवार को क्षेत्र में आए भीषण आंधी-तूफान ने चक 9 ए डब्ल्यू डी के किसानों पर भारी तबाही मचाई है। तेज हवाओं के साथ आए इस तूफान से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है, वहीं खेतों में लगे सोलर प्लांट और अन्य उपकरण भी हवा में उखड़ गए।
​आंधी से हुआ भारी नुकसान
​सोलर प्लेटें उड़ीं: पीड़ित किसान सुभाष विश्नोई ने बताया कि शुक्रवार को अचानक आई तेज आंधी इतनी भीषण थी कि उनके खेत में सिंचाई के लिए लगाए गए सोलर सिस्टम की भारी-भरकम प्लेटें उखड़कर दूर जा गिरीं। सोलर स्ट्रक्चर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे उनका लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
​फसलों पर मार: आंधी-तूफान के कारण खेत में खड़ी फसलें बिछ गईं और बर्बाद हो गईं। इसके साथ ही कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे भी उखड़ने की खबर है।
​किसानों ने की मुआवजे की मांग
​इस प्राकृतिक आपदा से किसान सुभाष विश्नोई सहित आसपास के काश्तकारों को बड़ा आर्थिक झटका लगा है। पीड़ित किसानों ने प्रशासन और कृषि विभाग से गुहार लगाई है कि वे जल्द से जल्द मौके पर गिरदावरी (सर्वे) करवाकर नुकसान का आकलन करें और प्रभावित किसानों को उचित आर्थिक सहायता व मुआवजा प्रदान करें, ताकि वे इस संकट से उबर सकें।
📲Get App