🔥 TRENDING सचिव की अनुपस्थिति से पंचायत कार्यालय... Opposition Parties Lash Out at Punjab... Anti-Corruption Bureau raids GST offic... 9 family members killed in Rajasthan r... India administers over 1 crore HPV vac... भारतीय जनता पार्टी नेता के जुआ खेलने क...
22 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

टाइगर रिज़र्व में बीट गार्ड की नदी में मिली लाश, 4 वर्षीय बच्चे की कुएँ में गिरने से मौत

✍️ Reporter: Dinkar Kumar Mahara 🗓 22 Nov 2026, 08:15 AM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

टाइगर रिज़र्व में पदस्थ बीट गार्ड की नदी में लाश मिली और एक चार साल के बच्चे का कुएँ में गिरने से निधन हो गया।

टाइगर रिज़र्व में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हुई है। एक चार वर्षीय बालक कुएँ में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मृत्यु हो गई। दूसरी घटना में टाइगर रिज़र्व में पदस्थ बीट गार्ड की लाश नदी में मिली।

बालक की गिरावट के समय आसपास के लोग तुरंत सहायता के लिए पहुँचे, परन्तु चिकित्सकीय सहायता पहुँचने से पहले ही उसकी जान चली गई। स्थानीय प्रशासन ने घटना की जाँच शुरू कर दी है और सुरक्षा उपायों की समीक्षा का आदेश दिया है।

बीट गार्ड की लाश नदी के किनारे मिली, जहाँ से वह संभवतः गिरा या बह गया होगा। पुलिस ने शव की पहचान की पुष्टि की और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

प्राधिकरण ने दोनों घटनाओं में सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया है तथा भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों को लागू करने का आश्वासन दिया है।


शहडोल

जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में घर के आंगन में खेल रहा चार वर्षीय मासूम अचानक खुले कुएं में जा गिरा। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान प्रकाश बैगा 4 वर्ष पिता स्वर्गीय चरकु बैगा, निवासी बहगढ़ के रूप में हुई है। बताया गया कि घटना के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर मौजूद थे, जबकि मासूम प्रकाश घर के आसपास खेल रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते वह आंगन में बने खुले कुएं के पास पहुंच गया और अनजाने में उसमें जा गिरा। परिवार के लोगों को घटना की तत्काल जानकारी नहीं हो सकी।

परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। घर के आसपास, गलियों और पड़ोस में काफी खोजबीन की गई, लेकिन मासूम का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। तब बच्चे की तलाश शुरू की। घर के आसपास जांच के दौरान आंगन में बने कुएं में मासूम का शव दिखाई दिया। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।

*टाइगर रिजर्व में पदस्थ बीट गार्ड का नदी में मिला शव*

शहडोल जिले में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पदस्थ एक बीट गार्ड का शव शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के नगनौड़ी गांव में नदी में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान संतोष कुमार बैगा (34) पिता पति बैगा निवासी नगनौड़ी के रूप में हुई है। उनका शव घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर नदी में मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना के दिन भी संतोष अचानक घर से निकल गए थे। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। आशंका जताई जा रही है कि नदी पार करने के दौरान वह पानी में गिर गए होंगे, जिससे उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
📲Get App