🔥 TRENDING जांच के दौरन सामने आया कि अरोपी ने पिद... जैतहरी। शिक्षा विभाग द्वारा जिला मुरैन... झाँसी मंडल में रेल परिचालन को मिली नई... Kerala Excise Minister Promises Invest... BJP alleges Kerala government bias ove... KBC Shoot Suspended for a Week Over Am...
07 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

तहसील माधौगढ़ में थाना सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 26 शिकायतों में 06 का मौके पर निस्तारण

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 07 Nov 2026, 10:06 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उमरी जागीर की चक रोड संख्या 726 की शिकायत पर जिलाधिकारी सख्त, लापरवाही मिलने पर लेखपाल को दिए निर्देश।

माधौगढ़, जालौन। तहसील माधौगढ़ में आयोजित थाना सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी समीर एवं पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान विभिन्न मामलों से संबंधित कुल 26 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 06 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का अभिलेखीय सत्यापन करने के साथ ही आवश्यकतानुसार स्थलीय निरीक्षण किया जाए, ताकि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं से फीडबैक प्राप्त करने तथा साक्ष्य के रूप में फोटोग्राफ एवं संबंधित अभिलेख सुरक्षित रखने पर भी जोर दिया। इस दौरान ग्राम उमरी जागीर की चक रोड संख्या 726 से संबंधित शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर संबंधित लेखपाल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक फरियादी की समस्या का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।
📲Get App